चंडीगढ

*महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल ,एमडीएवी भवन,दरिया,चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। एरिया पार्षद बिमला दुबे ने अनिल दुबे,सरिता मेहता,जेपी राणा,अमित गर्ग,किरण आहूजा और कई गणमान्यों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। श्रीमती सिकंदरा देवी मल्टीमीडिया हाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने हंसते गाते धूम मचाते चलते जाएंगे,हम नन्हे राही, मेरा मुल्क मेरा देश, यह देश है वीर जवानों का आदि देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। देश मेरे देश मेरे मेरी जान है तू , विजय भव आजादी का अमृत महोत्सव इंडिपेंडेंस डे, वन इंडिया मैशअप पैट्रियोटिक पर नृत्य प्रस्तुत किया। रिलिजन इज ए वे टू मेक फ्रेंड्स नॉट टू फाइट पर प्ले किया।

*ऑपरेशन सिंदूर, सैनिकों के जज्बों, देश प्रेम से ओत प्रोत प्ले और देशभक्ति गीतों से वीरों को किया याद*

पहलगाम अटैक ऑपरेशन सिंदूर पर डांस एंड एक्ट से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश पर मर मिटने वाले शहीदों को हमेशा याद रखकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। पार्षद बिमला दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सैनिकों का हौसला बढ़ाया है। आज भारत प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विद्या धाम अमेरिका से पधारी डॉ. सरिता मेहता ने कहा कि भारत की विविधता में एकता की झलक पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है। जेपी राणा, अमित गर्ग और किरण आहूजा ने भी अपने विचार रखे। स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर विनोद शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में हमेशा देश प्रेम को भावना को जागृत करने के लिए अग्रसर रहता है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *