लोकहित एक्सप्रेस, जगाधरी। 26/08/25 :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा दिनांक 26 अगस्त, 2025 दिन मंगलवार शाम 04.00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी, यमुनानगर ग्रामीण नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नरपाल गुर्जर और शहरी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी जिला यमुनानगर पहुंचेगी। तत्पश्चात शाम 05.00 बजे –जगाधरी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में हिस्सा लेंगी।05.30 बजे – हाजी जहांगीर जी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान गांव तेलीपुरा, जगाधरी, पहुंचेगी।शाम 06.00 बजे – हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार जोगा सिंह के भाई सरदार जागीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान अग्रसेन चौक, जगाधरी जिला यमुनानगर पहुंचेगी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


