खाजूवाला दंतौर नयागांव में पौधारोपण किया गया हवन यज्ञ किया गया।
August 8th, 2025 | Post by :- | 0 Views

खाजूवाला 0(रामलाल लावा ) दंतोर के चक 4 एन जी एम नयागांव विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया । इस मौके पर समाजसेवी सही राम  पूनिया बृजलाल जाट चुन्नीलाल बिश्नोई सहित बहुत संख्या में ग्रामीणों ने करीबन 300 पौधे लगाए । वही इस मौके पर समाजसेवी पूनिया ने कहा कि जीवन का अभिन्न अंग हरियाली है पौधारोपण हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है हमें इससे ऑक्सीजन मिलती है और वातावरण को शुद्ध करती है समाजसेवी सहीराम पूनिया ने कहा कि आगे भी 500 पौधे और लगाने का कार्यक्रम है इसके साथ ही इसकी सार संमभाल भी जरूरी है हम उसका भी बेखुदी से ध्यान रखेंगे वही इस पोधारोपण कार्यक्रम में समाज से राजूराम सुशील विजयपाल बिंदा सिंह दर्शन सिंह सुखदेव सिंह सुनील गिला सहित सैकड़ो की तादाद लोग उपस्थित रहे और तन मन से सेवा दी। इसके साथ ही इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ भी किया यज्ञ में प्रसादी भी की और अच्छी बारिश होने की कामना की।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।