Uncategorized

सरकारी महाविधालय परिसर में नकबजनी करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व), तेजस्वनी गौतम IPS ने बताया कि जयपुर शहर में चोरी, लुट व नकबजनी की वारदात करने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त सहायक पुलिस आयुक्तगण व थानाधिकारीगण को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लियें निर्देशत किया गया। वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री आसाराम चौधरी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त श्री विनोद कुमार सांगानेर, जयपुर पूर्व के सुपरविजन में श्री मुनीन्द्र सिंह पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। दिनांक 24.07.2025 को परिवादी श्री प्रोफेसर अनिल गुप्ता पुत्र श्री धर्मराज गुप्ता जाति महाजन उम्र 59 साल निवासी 62/6 सेक्टर दृ 62 प्रताप नगर थाना सांगानेर जयपुर हाल प्राचार्य राजकीय कन्या महाविधालय सांगानेर थाना मालपुरा गेट जयपुर ने उपस्थित थाना होकर पेश 09.07.2025 की सांय / रात को महाविधालय परिसर से छात्रा वॉशरूम से नल की स्टील की समस्त टॉटिया को चोरी हो गई, तद्यरोत दिनांक 11,07,2025 की सांय / रात को पानी की मोटर की चोरी हो गई। आज सुबह दि. 21.07.2025 को महाविधालय खोलने पर ज्ञात हुआ कि कि चोरी हुई मोटर के स्थान पर लगायी गयी नई मोटर भी चोरी हो गई है, साथ में परिसर में रखे एक खराब वाटर कूलर में से कम्प्रेसर भी चोरी हुआ है। चोरी के यह वारदात दि. 19.07.2025 शनिवार को सांय 5.00 बजे महाविधालय बंद करने के पश्चात से आज प्रातः के बीच में कभी घटित हुई है। जिसपर प्रकरण संख्या 329/2025 घारा 331 (4), 305 (1) बी. एन. एस. में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
वारदात को देखते हुए गठीत टीम द्वारा पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पुछताछ की गई। घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक कियें एवं हुलिये के आधार पर आसुचना संकलित कर आरोपीयों को चिन्हित किया। गठीत टीम द्वारा 1. विशाल श्रीवास्तव उर्फ सोनु बच्चा पुत्र श्री संजय श्रीवास्तव जाति कायश्त उम्र 24 साल निवासी गावं चन्पई थाना सिनदोली जिला शाहजहापुर युपी हाल किरायेदार छापोली की ढाणी अन्डर पास के पास पुलिस थाना मुहाना जिला जयपुर दक्षिण 2. आकाश वर्मा पुत्र श्री देवीलाल जाति रैगर उम्र 23 साल निवासी मकान नं. 40 श्रीराम नगर कालोनी नगर निगम के पीछे सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट जिला जयपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से चुराई गई 2 पानी की मोटर, वॉशरूम से नल की स्टील की समस्त टॉटिया व खराब वाटर कूलर का कम्प्रेसर सहित चोरी का समस्त माल बरामद किया गाया। मुलजिमों के खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमें दर्ज है। मुलजिम विशाल श्रीवास्तव उर्फ सोनु बच्चा थाना हाजा का HS है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *