जिला मानस संघ गरियाबंद को पैरी नदी परिक्रमा में मिला वर्ल्ड रिकार्ड डाॅ मुन्नालाल देवदास
गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद ने प्रथम बार 255 किलोमीटर पैरी नदी परिक्रमा करके ऐतिहासिक काम किया है जिसके कारण जिला मानस संघ को तीन वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्त हुआ है इस ऐतिहासिक उपलब्धि के संबंध में राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद के संस्थापक राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया पैरी नदी गरियाबंद जिले की जीवन दायिनी नदी है इसी नदी पर बने सिकासार बाँध के माध्यम से लाखों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है पैरी नदी के तट पर बसे सिरकट्टी आश्रम को प्राचीन बंदरगाह माना जाता है यही पैरी नदी राजिम में महानदी और सोंढूर नदी के साथ मिलकर त्रिवेणी संगम कहलाती है जहाँ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष 15 दिनों तक राजिम कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है जो पुण्य गंगा यमुना नर्मदा आदि नदियों की परिक्रमा करने से मिलता है वही पुण्य लाभ आप श्रद्धा विश्वास पूर्वक पतित पावनी पैरी नदी की परिक्रमा करके प्राप्त कर सकते हैं डाॅ देवदास ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को आगे यह भी बताया पैरी नदी परिक्रमा की परिकल्पना हमारे जिला मानस संघ के प्रमुख संरक्षक भगवताचार्य महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण व्यास जी ने जिला मानस संघ के आवश्यक बैठक में रखी जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श करके ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किए और उनके परिकल्पना को साकार किए डाॅ देवदास ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को आगे यह भी बताया प्रस्ताव के अनुरूप 12 और 13 जून 2025 को दो दिवसीय पैरी नदी परिक्रमा 255 किलोमीटर बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता रही इस ऐतिहासिक पहल के लिए मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद छत्तीसगढ़ को तीन वर्ल्ड रिकार्ड मिला है इस परिक्रमा को सफल बनाने में जिला मानस संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर कोषाध्यक्ष डोमार सिंग साहू संगठन मंत्री प्राचार्य कुमान सिंह ध्रुव महासचिव वीरेन्द्र सिंह ठाकुर सहसचिव आनंद साहू प्रचार मंत्री परमानंद यादव फिंगेश्वर ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार यादव छुरा ब्लाक अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ध्रुव गरियाबंद ब्लाक अध्यक्ष टिकेश्वर सिन्हा मैनपुर ब्लाक अध्यक्ष डोमार सिंह पटैल भरत यादव मंच संचालक नवेन्द राज साहू दिव्यांग संघ जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू व्याख्याता कृपाराम यादव पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू होमन यादव बलराम यादव शिक्षक लखन साहू व्यापारी जगदीश साहू दुलारु राम हीरालाल पटेल हुकुम साहू सावन कुमार यशवंत भेड़िया नेतराम डोमेश्वर हेमलाल रेखराम एवं सिरकट्टी आश्रम के साधुसंतों और माता बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।