गरियाबंद छुरा के प्रीति साहू ने दसवीं कक्षा में 96प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव सहित जिले का नाम रोशन कि जिले में मुस्कान की लहर 
May 10th, 2025 | Post by :- | 10 Views

गरियाबंद_जिले के छुरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम रावनाभाटा ग्राम पंचायत टेंगनाबासा कमलेश कुमार साहू मीना साहू जी के सुपुत्री कुमारी प्रिती साहू ने नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर में कक्षा दसवीं की छात्रा पढ़ाई कर 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन कि प्रिती साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की जारी सूची में अपना नाम देखकर मुझे सुखद अनुभूति हुई है मुझे प्रसन्नता है कि मैं अपने विषय शिक्षकों माता पिता परिवार के सदस्यों और समस्त ग्रामवासी की उम्मीद पर खरा उतर पायी कुमारी प्रीति साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को आगे यह भी बताया कि पढ़ाई के लिए घंटे मायने नहीं रखते अपितु लक्ष्य बनाकर नियमित अध्ययन करने से वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी होती है उनका पूरा ध्यान कक्षा की पढ़ाई व घर में सेल्फ स्टडी पर रहा कोचिंग या ट्यूशन की आवश्यकता महसूस ही नहीं हुई कभी किसी विषय को लेकर कठिनाई होने पर शिक्षकों से सहायता लेने के अलावा उस टापिक की तैयारी यूट्यूब के माध्यम से किया कुमारी प्रीति साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को आगे यह भी बताया कि वर्तमान में युवाओं को समझने की आवश्यकता है कि सोशल मीडिया का सकारात्मक लाभ भी भली-भांति उठाया जा सकता है उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरूजन परिवार के सभी सदस्य को दिया इस उपलक्ष में बधाई देने वालों का नाम टेगनाबासा के उपसरपंच रेखचद साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक गैंदालाल ध्रुव होरी लाल साहू तुलेश साहू पंच समाजसेवी शीतल ध्रुव सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सोरी पुनितराम ठाकुर सहित सभी ग्रामवासियों ने छात्रा प्रिती साहू को इस उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।