पुलिस थाना जमवारामगढ जयपुर ग्रामीण से 1 करोड से अधिक की लुट मे वांछित अभियुक्त अनुराग मीणा शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । दिनांक 27.06.2025 को अनुराग मीणा पुत्र श्री धर्मसिंह मीणा उम्र 19 साल निवासी मकान न. 1010, सुरज कालोनी बासवदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर अपने साथीयो के साथ मिलकर पुलिस थाना जमवारामगढ इलाके में एक करोड रुपये से अधिक की लूट की वारदात मे शामिल था जो वारदात करने के बाद से ही फरार चल रहा था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये जगह बदल बदल कर रह रहा था तथा रात्रि के समय अपने परिजनो से मिलकर जाने की सुचना थाना हाजा पर प्राप्त होने पर मुखबिर व आसुचना संकलित कर अभियुक्त पर लगातार निगरानी रखी गई जो दिनांक 27.06.2025 को अपने घर पर आने की सुचना प्राप्त होने पर कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री बजरंग सिंह व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन एवं श्री हरि शंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री उदय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्त पर लगातार निगरानी रखते हुये ज्योंहि अभियुक्त अपने मकान पर आया तो पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दस्तयाब करना चाहा तो अभियुक्त सडक सरेआम आवेश में आकर कहने लगा कि आपने मेरे को कैसे रोका और मरने मारने पर उतारू हो गया। शख्स का कृत्य धारा 170 बीएनएसएस की नोयत मे आना पाया जाने पर मौके पर जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया जिसको आज न्यायालय मे पेश किया जायेगा जिसके सम्बन्ध मे पुलिस थाना जमवारामगढ जयपुर ग्रामीण को सुचित किया गया।





