02 साल से फरार पुनर्वास विभाग शासन सचिवालय जयपुर का अनुभागाधिकारी गिरधारी लाल मीणा गिरफ्तार
June 25th, 2025 | Post by :- | 24 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) ने बताया कि दिनांक 20.09.2023 को संयुक्त शासन सचिव राजस्व ग्रुप 10/पुनर्वास विभाग शासन सचिवालय जयपुर द्वारा पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर दक्षिण पर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की प्रेषित की गई कि” गिरधारी लाल मीणा अनुभागाधिकारी व अन्य ने राजस्व (ग्रुप-10/पुनर्वास) विभाग सचिवालय जयपुर के कार्मिको की एस.एस.ओ आई.डी. एवं पासवर्ड हैक करके ई-ऑफिस के अकाउन्ट से कतिपय प्रकरणों से संबंधित ई-फाईल को उपयोग में लिया जाकर व्यक्ति विशेषों से मिलीभगत करके स्वयं व उनको अनुचित लाभ पहुंचाया है”। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 299/2023 धारा 419,420,467,468,471, 120बी आई.पी.सी. व 43/66, 66 आई.टी. एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया गया।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त द्वारा राजकीय मामलों से संबंधित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए उनमें वांछनीय मुल्जिमानों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु श्री ललित किशोर शर्मा-अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) के निर्देशन व श्री बालाराम सहायक पुलिस आयुक्त अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) के निकट सुपरविजन में श्री कृष्ण कुमार यादव पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) को शामिल किया जाकर एक विशेष पुलिस दल गठित किया गया। गठित विशेष पुलिस दल द्वारा 02 साल से फरार मुल्जिम गिरधारी मीणा पुत्र श्री श्योजीलाल मीणा उम्र 36 साल जाति मीणा निवासी गॉव विजयपुरा तहसील निवाई पुलिस थाना बरौनी जिला टॉक हाल सरकारी आवास एफ-68 गांधीनगर टोंक फाटक जयपुर, निलम्बित अनुभागाधिकारी कार्मिक (क-4/2) विभाग शासन सचिवालय जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार मुल्जिम से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।