Uncategorized

थान्देवाला में हुआ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। थान्देवाला में पंचायत स्तरीय 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. जगदीश जायसवाल  की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती इंदिरा देवी व विशिष्ट अतिथि समाज सेवी छिन्दरपाल बरोड़ व डॉक्टर पुनीत छाबड़ा थे स्वागत व द्वीप प्रज्वलन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश लाइव दिखाया गया मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार शारीरिक शिक्षक मनिंद्र कौर, जगदीप सिंह व योग अनुदेशक ने सामूहिक योग अभ्यास व अन्य गतिविधियां करवाई मुख्य अतिथि द्वारा योग के लिए संकल्प दिलवाया गया “योग भी-वोट  भी” कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ अध्यापक लालचन्द भाटी ने उपस्थित जनसमूह को मतदाता-शपथ दिलवाई प्राचार्य डॉ जगदीश जायसवाल द्वारा समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सत्र 2024-25 में विद्यालय में बोर्ड कक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त विद्यार्थियों से सम्बंधित पोस्टर का विमोचन किया गया योग दिवस पर ग्राम विकास अधिकारी बलवंत डाबला राजा सिंह, बूटा सिंह, गुरमीत सिंह बराड़, रिंकू सिंह, गुरप्रताप सिंह,नामी सिंह, जगदेव सिंह रिटायर्ड वरिष्ठ अध्यापक व विद्यार्थी, अभिभावक विद्यालय स्टाफ, ग्रामपंचायत कार्यालय स्टॉफ, आंगनबाड़ी स्टाफ, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ, आशा वर्कर सहित अन्य जिलों व ब्लॉक में पदस्थापित कार्मिकों सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के समस्त कार्मिकों का सहयोग सराहनीय रहा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *