महराजगंज: आरक्षी संदीप  ने दिखाई मानवता, रक्त दान कर बचाई घायल महिला की जान
June 12th, 2025 | Post by :- | 7 Views

महराजगंज (एके जायसवाल ), बृजमनगंज थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार को शाम को एक महिला घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने के बाद महिला को जान बचाने के लिए ब्लड की आवश्यकता होने पर एक आरक्षी ने मानवता दिखाते हुए रक्त दान कर महिला की जान बचाई।

मंगलवार शाम छह बजे जंगल में पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताल्ही निवासी दिनेश गौंड अपनी पत्नी अनीता गौंड का गला काट हत्या का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस ने स्वजन को सूचित किया लेकिन इलाज के दौरान कोई स्वजन नहीं पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कालेज में इलाज करवाया। रात्रि 12 बजे चिकित्सकों ने महिला की जान बचाने के लिए तत्काल ब्लड का व्यवस्था करने को कहा, मौके पर मौजूद आरक्षी संदीप गौतम ने मानवता दिखाते हुए खुद रक्त दान कर महिला की जान बचाई।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में घायल महिला के पति के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।