खाजूवाला (रामलाल लावा ) उज्जवल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा दंतोर में ब्यूटी पार्लर सेंटर की शुरुआत की गई । सोसाइटी अध्यक्ष सुनील माहर ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को सौंदर्य और मेकअप की कला में प्रशिक्षित करना है इस केंद्र में विभिन्न प्रकार के ब्यूटी कोर्सेज उपलब्ध है जिनमें हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, नेल आर्ट और स्किन केयर जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
प्रशिक्षित फैकल्टी सोना देवी टाक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा । केंद्र में आधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध होगी जो महिलाओं को व्यवसायिक प्रक्षेप प्रदान करेगी। यहां से कोर्स सीखने के बाद महिलाएं अपना खुद का रोजगार चला सकती है व अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकती है। उज्जवल वेलफेयर सोसाइटी का यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सौंदर्य उद्योग में करियर बनाने के अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। कोर्स की अवधि दो माह रहेगी। कोर्स पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को मूल्यांकन परीक्षा देनी होगा,उसके बाद सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा यह प्रमाण पत्र महिलाओं को सम्मान व पहचान देने के साथ-साथ उनके सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों में अपने हुनर दिखाने का मौका भी देगा साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए मौका भी मिलेगा।कार्यक्रम मेंअनिल कुमार, मैनपाल की खुड़िया, साहब राम, साथिन पुष्पा जी सोनी उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


