रायपुर खुर्द के सामने जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
March 31st, 2025
| Post by :- Manoj Sharma Chd
| 6 Views
चंडीगढ़ में सोमवार दोपहर को एक शव मिला है। गांव रायपुर खुर्द के सामने जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौली जागरां थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को किसी राहगीर ने शव मिलने सूचना की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


