छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कान्हा युवा मंडल ने निकाली  तिरंगा यात्रा 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया उत्साहपूर्वक लिया भाग

गरियाबंद_गरियाबंद में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में कान्हा युवा मंडल गांधी मैदान वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 150 से अधिक खिलाड़ी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसकी शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में बच्चे तिरंगा लेकर एकत्र हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा यात्रा नगर पालिका परिषद, मुख्य बाजार, मस्जिद चौक, मुख्य मार्ग होते हुए तिरंगा चौक पहुंची यहां नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव और पार्षदों की उपस्थिति में सामूहिक राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान नारायण किराना के संचालक एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र रोहरा ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया इस अवसर पर विनय दासवानी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश को सेना पर गर्व है हमारी सेना ने अदभुत पराक्रम का प्रदर्शन किया है चेंबर अध्यक्ष रोहरा ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की वीरता का प्रतीक है आज सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोच संजीव साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि आतंकवाद की दिए जवाब से पूरे देश में जोश और उत्साह है बच्चो में भी देशभक्ति भावना और उमंग जाग उठा है इस अवसर पर पार्षद सुरेंद्र सोनटेके, सूरज सिन्हा, युवा नेता प्रहलाद टिंकू ठाकुर, कान्हा वॉलीबॉल सदस्य महेंद्र यादव, अख्तर खान, जीतू सेन, पुरनलाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *