छत्तीसगढ़

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी यदु नवजात को बचाने संभाली कमान बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।

गरियाबंद_गरियाबंद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए गुरुवार देर रात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर गार्गी यदु ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिजनों से रूबरू चर्चा कर व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की शिकायत सामने आई दरअसल अस्पताल में एक डिलीवरी में प्रीमैच्योर बेबी हुई। नवजात की स्थिति गंभीर होने के कारण शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को इमरजेंसी कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद डॉक्टर गार्गी यदु डिलीवरी के दौरान स्वयं मौजूद रही। बच्चे की जांच भी की एनआईसीयू में रखा गया CMHO ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ को कई बार कॉल किया गया लेकिन उठाया नहीं निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने वार्डों, दवा वितरण केंद्र, लैब और आपातकालीन कक्ष का दौरा किया। इस दौरान कई मरीजों ने उन्हें अच्छे से इलाज सुविधा मिलने की बात कही निरीक्षण के बाद जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ गार्गी यदु ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि कई बार रात्रि समय में डॉक्टर और स्टाफ नर्स के अनुपस्थिति मिलने की शिकायत मिली थी इसके चलते आज औचक निरीक्षण किया मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली गई इस दौरान डॉक्टर और नर्स उपस्थित मिले कुछ समय के पहली ही एक डिलीवरी भी हुई एक प्री मैच्योर बेबी भी है दो डिलीवरी और होनी है जिसमें एक बच्चे को जन्मजात विकृती है सीएमएचओ ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि कई बार डॉक्टर और स्टाफ नर्स के अनुपस्थिति की शिकायत मिलती रहती है इसलिए अभी आगे समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहेंगे इस दौरान डॉक्टर लक्ष्मी जांगड़े, नोडल सीकेडी डॉ सुनील रेड्डी, अस्पताल सलाहकार शंकर पटेल भी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *