सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद के होनहार छात्र रमन ध्रुव और मौर्य कांत कृषाणु का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश 
September 5th, 2025 | Post by :- | 30 Views

गरियाबंद_सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद के मेधावी और होनहार छात्र रमन ध्रुव पिता सुरेश कुमार ध्रुव माता श्रीमती सुनीता ध्रुव और भैय्या मौर्य कांत कृषाणु पिता कुसमायुध कांत कृषाणु माता श्रीमती टीशवरी कृषानु ये दोनों छात्रों ने परिश्रम, मेहनत और लगन से चिकित्सा महाविद्यालय में अपना परचम लहराया और गरियाबंद का नाम रोशन किया और अन्य छात्रों के लिए परिश्रम मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया भैय्या रमन ध्रुव का छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर(CIMS) में और भैय्या मौर्य कांत कृषाणु का भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेई स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में प्रवेश हुआ है। भैय्या के चयन पर भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति के अध्यक्ष लोकनाथ साहू जी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारकेश्वरी (तनू) साहू, व्यवस्थापक सत्यप्रकाश मानिकपुरी जी कोषाध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर तथा विद्यालय के प्राचार्य चैन सिंह बघेल जी और समस्त आचार्य दीदी, समिति परिवार द्वारा दोनों छात्रों ने जो विद्यालय का गौरव बढ़ाया है इसके लिए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।