उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित किया। अप्रैल माह 2025 का “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चिन्हित श्रीमती अन्नपूर्णा महिला कानि० पुलिस थाना बजाजनगर ने कार्य बड़ी मेहनत लग्न एवं रूचि से कुशलतापूर्वक राजकार्य सम्पन्न किया है। जिला पश्चिम के श्री हंसाराम कानि० पुलिस थाना बगरू ने ज्वैलर्स की दुकान में हथियार दिखाकर सोने-चांदी के गहने लूटने के घटना स्थल एवं आने-जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखकर व आस-पास के लोंगो से जानकारी प्राप्त कर वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर आरोपी सोहेल, कन्हैयालाल व प्यारेलाल को दस्तयाब कर लूटे हुये गहने व वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन को बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी। जिला उत्तर के श्री महिपाल कानि० पुलिस थाना विद्याधनगर ने वांछित ईनामी अपराधी आदित्य कुमावत को चिन्हित कर कड़ी मेहनत व आसूचना संकलित कर गिरफ्तार कराया व अन्य वाहन चोरी की वारदतों का खुलास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिला दक्षिण के श्री पवन कुमार कानि० पुलिस थाना श्यामनगर ने शातिर चैन स्नैचर वारिस खान को गिरफ्तार करवाने में एस्कार्ट सर्विस के नाम पर लूटमार करने वाली गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार करवाने में एक अन्य प्रकरण में चार नकबजन एवं दो खरीददारों को गिरफ्तार करवाकर 25 लाख रूपये का माल बरामद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
श्री हरीश कुमार कानि० यातायात शाखा पूर्व ने जयपुर शहर के व्यस्ततम गोविन्द मार्ग पर हॉक में तैनात रहते हुये आमजन को सुगम यातायात प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुये यातायात को सुगम संचालन में देर रात्री तक ड्यूटी कड़ी मेहनत व लगन से किया है। श्री हरिसिंह कानि० कार्यालय पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), आयुक्तालय, ने पुलिस आयुक्तालय जयपुर के विचाराधीन रिट पीटिशन तथा अवमानना प्रकरणों के लाईट्स पोर्टल पर अपडेशन एवं रिकार्ड संधारण करने एवं पुलिस पहचान पत्र जारी करने का कार्य कुशलतापूर्वक किया है।




