पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की नकबजनी की बडी वारदात का पर्दाफाश
May 10th, 2025 | Post by :- | 5 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, तेजस्वनी गौतम (भा.पु.से.) ने बताया कि जिले मे थाना जवाहर नगर क्षेत्र मे दिनांक 05/06.05.2025 की रात को रामगली नम्बर 1 फ्लैट में हुई बडी नकबजनी की वारदात का खुलासा करने हेतु श्री आशाराम अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री लक्ष्मी सुधार के निकट सुपरविजन में, श्री महेश चन्द्र पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व एवं चुनिन्दा पुलिस कर्मियो की टीम का गठन किया गया। दिनांक 06.05.2025 को परिवादी मोहित बिन्दानी पुत्र स्व. श्री सुरेश कुमार बिन्दानी उम्र 25 साल जाति सिन्धी निवासी म.न. 191 ए फ्लेट न. 301, रामगली न. 1 जवाहर नगर जयपुर ने दर्ज कराया कि दिनांक 06.05.2025 को सुबह लगभग 7.00 बजे के आसपास हमारे दूसरे फ्लैट की तरफ देखा तो ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था, एवं लाईट जल रही थी, नजदीक जाके देखा कि दरवाजे की कुंदी टूटी हुई थी एवं अंदर चार अलमारी का सारा समान बाहर फर्श पर फैका हुआ था एवं अलमारियों के अंदर से घर पर रखी नकदी दस बारह लाख रूपये एवं बीस से पच्चीस तोला सोना, जिसमें कि आठ अंगूठी दो मोटे कडे, एक मटर माला, दो पतली चैन 1 सेट चांदी पायल, पैण्डैट सेट (टॉप्स पैण्डेट) 1 जोडी गोल्ड टाप्स एंव अन्य आइटम जैस चांदी के अठारह बीस सिक्के चोरी कर ले गये। आदि रिपोर्ट पर 141/2025 धारा 305 (ए), 331 (5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान किया गया। प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर MOB टीम से घटना स्थल का निरीक्षण करवा कर साक्ष्य संकलन करवाया। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखी गई तो 3 संदिग्ध चोरो के द्वारा वारदात को अंजाम देना दृष्टिगत हुआ। सीसीटीवी कैमरो से अभियुक्तो के आने व जाने के रूट को तय किया जाकर तलाश की गई। अभियुक्तो के रूट से पता चला कि अभियुक्त वारदात की अंजाम देकर सिंधी कैम्प में होटल मे गये जहाँ ठहरे हुये थे और अपना सामान व चोरी का माल लेकर बस से गुजरात चले गये। अभियुक्तो को गुजरात पुलिस के सहयोग से पुलिस थाना चिलोडा जिला गांधीनगर गुजरात से चोरी गये माल सहित गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त की है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।