उत्तर प्रदेश

झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का चयन किया गया-ध्रुवचन्द

गोरखपुर (एके जायसवाल), अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश निवासी कैलाशी विजय कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष झझारखंड, राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश जायसवाल निवासी जयपुर राजस्थान, डॉक्टर प्रवीण कुमार चौधरी राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष निवासी पूर्णिया बिहार, डॉ संजय जयसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोरखपुर उत्तर प्रदेश, तुषार कमल पशीने कलार निवासी तुमसर जिला-भण्डारा महाराष्ट्र को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महाराष्ट्र मनोनीत किया है।

उक्त बयान जारी करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त महिलाओं का मनोनयन महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा जायसवाल ने कई प्रातों में पदाधिकारियों को मनोनीत किया है

क्रमशः वर्षा चौधरी निवासी रांची झारखंड को महिला प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, मोना भगत जायसवाल निवासी पुर्णिया बिहार को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला, आभा सिंह जायसवाल निवासी नैनी प्रयागराज उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन सचिव, मन्जू कुमारी जायसवाल निवासी कटिहार बिहार को राष्ट्रीय महला उपाध्यक्ष, हर्षित जायसवाल निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल को राष्ट्रीय सचिव एवं रतना जायसवाल निवासी नैनी जिला प्रयागराज को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चन्द झरीवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल भी साथ में दौरे पर साथ रहेंगे मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल, झारखंड बिहार सहित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र की छाया-प्रति भेज दी गई है उनके प्रदेश में जाकर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा एवं पदाधिकारियों एवं स्वजातिय बन्धुओं के साथ बैठक मे चर्चा की जाएगी।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *