रोल प्ले के माध्यम से बच्चों ने जीवंत किया भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और योगदान शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुक्लाभाठा में नवाचारी गतिविधियों के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस एवं बाल दिवस
November 15th, 2026 | Post by :- | 36 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुक्लाभाठा में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस एवं बाल दिवस बड़े उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया कार्यक्रम को पारंपरिक आयोजन से अलग नवाचारी एवं गतिविधि आधारित स्वरूप प्रदान किया गया इस अवसर पर बच्चों ने रोल प्ले (भूमिका अभिनय) के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, साहस, देशभक्ति एवं समाज सुधार के कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आंदोलन तथा सामाजिक जागरूकता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान और बलिदान से परिचित कराया वहीं बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बचपन, प्रतिभा, रचनात्मकता और खुशियों को महत्व देते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में इतिहास एवं महापुरुषों के प्रति रुचि विकसित करना, आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना तथा नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल एवं रचनात्मकता का विकास करना था कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि भगवान बिरसा मुंडा केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान, अधिकार और सामाजिक जागृति के अमर प्रतीक हैं कार्यक्रम का प्रेरणादायी संदेश—

“धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अपने अधिकारों, संस्कृति, प्रकृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस प्रकार विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस एवं बाल दिवस का संयुक्त आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान, अनुभव, संस्कार और प्रेरणा का अनूठा अवसर बना कार्यक्रम ने यह साबित किया कि जब शिक्षा में अभिनय, गतिविधि और अनुभव जुड़ते हैं, तो इतिहास केवल पढ़ा नहीं जाता, बल्कि बच्चों के जीवन में जीवंत हो उठता है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।