जंडियाला गुरु जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्योतिषाचार्य श्रीमद् विजय विद्युत रत्न सूरीश्वर जी महाराज एवं श्री विनोद विजय जी महाराज के किए दर्शन-वंदन, जंडियाला गुरु पधारने का दिया भावभरा निमंत्रण।
लुधियाना:कुलजीत सिंह
लुधियाना में विराजित ज्योतिषाचार्य श्रीमद् विजय विद्युत रत्न सूरीश्वर जी महाराज साहब एवं श्री विनोद विजय जी महाराज साहब आदि ठाणा-6 के जंडियाला गुरु के जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दर्शन-वंदन किए तथा गुरु भगवंतों की सुख-साता पूछकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा, जंडियाला गुरु के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राकेश जैन साबुन वाले, हेमर जैन (बंटी) मैनेजर, एस. ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उत्तरी भारत संक्रांति मंडल के अध्यक्ष और उतरी भारत सभा के प्रेस सचिव गुलशन जैन, श्री राकेश जैन नारोवाल प्रधान लुधियाना, संकटमोचक श्री सिकंदर लाल जैन जी एडवोकेट,बालकृष्ण जैन, राजेश जैन लिगा, दीपक जैन दुघड़ एवं अनिल जैन सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने जंडियाला गुरु से आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने जंडियाला गुरु के समस्त संघ की ओर से गुरु भगवंतों के समक्ष विनम्रतापूर्वक क्षमा याचना की तथा सभी के मंगलमय जीवन एवं धर्म आराधना के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान प्रधान राकेश जैन साबुन वाले एवं उपस्थित सदस्यों ने गुरु भगवंतों से भावपूर्ण विनती की कि चातुर्मास पूर्ण होने के पश्चात वे जंडियाला गुरु की पावन धरा पर पधारकर समस्त जैन समाज को दर्शन एवं सेवा का सौभाग्य प्रदान करें। इस निमंत्रण के माध्यम से जंडियाला गुरु संघ ने गुरु भगवंतों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा, भक्ति एवं सम्मान प्रकट किया।
समस्त जैन समाज ने गुरु भगवंतों के चरणों में वंदन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-साता एवं मंगलमय विहार की कामना की । बाद में लुधियाना श्री संग ने जंडियाला गुरु से प्रतिमंडल का बहुमान किया ।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


