उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया अमृता हाट का अवलोकन, एसएचजी महिलाओं को ऑनलाइन बिक्री के लिए किया प्रेरित
October 15th, 2026 | Post by :- | 19 Views
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया अमृता हाट का अवलोकन, एसएचजी महिलाओं को ऑनलाइन बिक्री के लिए किया प्रेरित

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार शाम को जवाहर कला केन्द्र में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि इस अमृता हाट में 170 से अधिक स्टॉल्स पर महिला समूहों के हस्तशिल्प, वस्त्र, आभूषण एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर जाकर उनके उत्पादों की सराहना की, उनका उत्साहवर्धन किया और खरीदारी भी की। दिया कुमारी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर एसएचजी महिला उद्यमी बने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।
दिया कुमारी ने इन महिलाओं को सुझाव दिया कि वे केवल प्रदर्शनियों पर निर्भर न रहें, डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए बिक्री करें, जो सरल होने के साथ वृहद बाजार उपलब्ध करवाता है।
उन्होंने इन सहभागी महिलाओं को इसी मेले में डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।