जयपुर ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान) शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
October 14th, 2026 | Post by :- | 15 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जयपुर यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के निर्देशों की पालना में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में *पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री प्रवीण नायक नूनावत के नेतृत्व में* यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाकर अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री नूनावत ने बताया कि इस अभियान के तहत सप्ताह अंत में दो दिवस में कुल 189 कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरणों में इस्तगासे संबंधित न्यायालय में भेजे जा रहे हैं तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करवाने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
जयपुर यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है,बल्कि इससे वाहन चालक सहित सड़क पर चलने वाले अन्य नागरिकों का जीवन भी खतरे में पड़ता है।
जयपुर यातायात पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि शराब का सेवन करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।