जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली, सपोटरा, टोडाभीम, गंगापुरसिटी एवं लालसोट केल भाजपा पदाधिकारियों एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यायल, जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री डोटासरा ने उक्त विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करते इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिये कहा। इस अवसर पर सांसद श्री मुरारीलाल मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री इन्द्राज गुर्जर भी मौजूद रहे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी में इंजीनियर सुभाष घोघड़, समाजसेवी श्री कमल खटाना, भाजपा जिला पार्षद श्री अमीचंद धानका, पूर्व पार्षद श्री प्रवीन्द्र आर्य, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री श्री दिलीप यादव, जिला उत्तर के जिला उपाध्यक्ष श्री पुष्कर शर्मा, मण्डल महामंत्री श्री राकेश पाल सिंह, श्री धर्मवीर सिंह राठौड़, नगर परिषद् पार्षद श्री कृष्ण छावड़ी, कोटपूतल पंचायत समिति सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री मुकेश सराधना, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कोटपूतली श्री मनोज शर्मा, पावटा से पंचायत समिति सदस्य श्री मुकेश कुमावत, श्री सुभाष कुमावत, कोटपूतली से पंचायत समिति सदस्य श्रीमती संतोष याउव, श्री सुधीर यादव, श्रीमती मीनाक्षी घोड़, श्री पूजा यादव, मण्डल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री शीशराम जाट, मण्डल महामंत्री कोटपूतली श्री सुशील यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल सिंह शेखावत, रिटायर्ड आईएएस श्री पी. आर. मीणा, रिटायर्ड डीवाईएसपी श्री भंवरलाल मीना, रिटायर्ड डिप्टी श्री शिवजीराम मीना, पूर्व प्रधान श्री रामदयाल, पूर्व सरपंच श्री मांगीलाल मीना, रिटायर्ड आरएएस श्री गिरिराज प्रसाद बैरवा, रिटायर्ड डॉयरेक्टर गृहमंत्रालय टोडाभीम श्री आर. सी. मीना, पूर्व आरपीएसएसी सदस्य श्री सुरजीत मीना, रिटायर्ड आईएएस श्री कैलाश मीना, रिटायर्ड डीएसपी श्री भंवरलाल मीना, पूर्व जिला प्रमुख श्री पृथ्वीलाल, युवा कार्यकर्ता श्री कैलाश मीना सहित 400 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये।
इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रा प्रारम्भ होने की बधाई देते हुए कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सांसद श्री मुरारी लाल मीणा और कोटपूतली-बहरोड जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के प्रयास से एआईसीसी प्रभारी श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की सहमति से प्रदेश कांग्रेस में मुख्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े हुए नेता और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कर कांग्रेस परिवार बढ़ाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा पूरे देश में वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज हो रही है, इसका विरोध पूरे देश में आम नागरिक कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जनमत लूटने का कार्य किया और मीडिया के माध्यम से सूचना मिली है कि डीजी पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए विजिलेंस से जांच कराने के आदेश दिए हैं, जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी भाजपा के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध असंवैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं उन्हें सबक सिखाया जायेगा, कांग्रेस की सरकार आने पर किसी भी ऐसे अधिकारी को छोड़ा नहीं जायेगा, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार आने पर करेगी। कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता ऐसे अधिकारियों की सूची बना रहे हैं जो भाजपा के इशारे पर जनविरोधी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ जनता के आशीर्वाद से विजय होगी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

