गजसिंहपुर में ईओ पर पार्षदों से दुर्व्यवहार के आरोप, पार्षदों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग
October 5th, 2026 | Post by :- | 19 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। नगर पालिका गजसिंहपुर के निर्वाचित पार्षदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर पार्षदों के साथ कथित तौर पर अभद्र एवं दुर्व्यवहारपूर्ण तरीके से बातचीत किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्षदों ने तहसीलदार गजसिंहपुर को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई एवं समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में पार्षदों ने बताया कि वे अपने-अपने वार्ड की जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी कार्यों के समाधान के लिए समय-समय पर नगरपालिका कार्यालय में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखते हैं। पार्षदों का आरोप है कि समस्याओं का समाधान करवाने के बजाय उनके साथ कथित रूप से अनुचित एवं दुर्व्यवहारपूर्ण तरीके से बातचीत की जा रही है। पार्षदों ने तहसीलदार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा वार्डों की जनसमस्याओं का उचित समाधान करवाने की मांग की है। ज्ञापन पर नगर पालिका के कई निर्वाचित पार्षदों के हस्ताक्षर बताए गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत को लेकर क्या कदम उठाता है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।