अम्बाला,:अशोक शर्मा।
अम्बाला छावनी में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के मार्गदर्शन में एसडी कालेज अम्बाला छावनी में सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनकल्याण योजनाओं का लाभ मौके पर ही देने के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए। सैकड़ो लोगो ने इस शिविर का लाभ उठाया। एसडीएम कनिका गोयल ने कार्यक्रम में स्टॉलों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
एसडीएम कनिका गोयल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चाहिए कि वे पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध करवाएं तथा लाभ लेने की प्रक्रिया में उनका मार्गदर्शन करें।
एसडीएम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन द्वारा सेवा सेतु एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को उनके आसपास के क्षेत्र में ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना तथा पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविरों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं एवं जरूरतों को सुन रहे हैं और मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही योजनाओं से संबंधित फार्म भरने की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की गई, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्षा स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, अजय बवेजा, विजेन्द्र चौहान, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, किरण पाल चौहान, आरती सहगल, राजीव डिम्पल, सुरेन्द्र बिन्द्रा, सोमनाथ, सुनील चोपडा, आशीष अग्रवाल, पुष्पा वैश, विजय, अजय महाजन, नीरज शर्मा, मेहर सिंह सैनी, दीवांश वालिया, आरती सहगल, जसविन्द्र जस्सी, दीपक भसीन, राम रतन मौजूद रहे