अम्बाला के सभी गांवों में पहुंचेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा:- डीसी सचिन गुप्ता।
October 5th, 2026
|
Post by :- Ashok Sharma Ambala
|
13 Views
अंबाला :अशोक शर्मा
सेवा ज्योति कलश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन ग्राउंड में जाकर तैयारियों का जायजा लिया और सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा भी मौजूद रहे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 6 अक्तूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किाया जाएगा। जिला की चारों विधानसभा के सभी खण्डों के साथ-साथ गांवों को भी कवर करने का काम किया जाएगा। उन्होने बताया कि 7 अक्तूबर को प्रात: 9 बजे सेवा ज्योति कलश यात्रा आर्या चौक से पैदल शुरू होगी और शौर्य चौक होते हुए पुलिस लाईन ग्राउंड में पहुंचेगी। पुलिस लाईन ग्राउंड में सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम में सेवा सेतू शिविर के तहत सभी विभागों को अपने विभाग से सम्बन्धित स्टाल लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पुलिस लाईन ग्राउंड में 7 अक्तूबर को ही प्रात: 11 बजे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लाईव प्रसारण को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समय रहते सभी प्रकार के प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के आयोजन को लेकर बेहतर रूपरेखा तैयार करें ताकि सभी गांवों को कवर किया जा सके। उन्होने यह भी बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को एलईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से दिखाने का काम भी किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान पवित्र कलश व विशाल मशाल मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस मौके पर सीटीएम अभिषेक गर्ग, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रह
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।