सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
October 1st, 2026 | Post by :- | 26 Views
महराजगंज (एके जायसवाल), । शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रमानाथ उमाशंकर इंटरमीडिएट कॉलेज, फुलमनहा, लेहरा में मेरे सपनों का भारत 2047 थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए शिक्षा, अनुशासन, नवाचार, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत के निर्माता हैं और उनके सपनों, विचारों एवं प्रयासों से देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।