बृजमनगंज: सेवा निवृत्त पर होने एडीओ पंचायत को दी गई विदाई
October 1st, 2026 | Post by :- | 30 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत गुलाब पाठक के सेवा निवृत्त होने पर बुधवार को ब्लाक परिसर में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

खंड विकास अधिकारी राजकुमार, समस्त सचिव व ब्लाक कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत के सेवा निवृत्त होने पर माल्यार्पण व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। एडीओ पंचायत ने अपनी नौकरी की अंतिम बचे वर्ष बृजमनगंज ब्लाक में सेवा दिया। इतने वर्षों तक साथ कार्य करते हुए परिवार की तरह जुड़ाव हो जाता है और सेवा निवृत्त होने पर बिछड़ना जरूर कष्टदाई होता है। सेवा निवृत्त एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने कहा कि अपनी सेवा काल के दौरान पंचायत विभाग परिवार की तरह लगने लगा था। लेकिन उनसे बिछड़ना सुख और दुख का संगम लग रहा है।

कार्यक्रम का संचालन सचिव आशीष सिंह ने किया।

इस अवसर पर एडीपीआरओ दिनेश राय, एपीओ अवनीश कुमार शुक्ला, एडीओ एजी सच्चिदानंद कुमार, सचिव आनंद पांडेय, अशोक यादव, अंकुल कुमार, सर्वजीत गुप्ता, अनूप शुक्ला, अंकुल कुमार, फिरोज आलम, प्रमोद सोनी, यदुनंदन यादव, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह, दिलीप गुप्ता, सोनू सिंह, पंकज यादव, बृजलाल यादव, सुनील सहानी, सराजुल हक, विनोद कुमार गुप्ता, बाबू राम, प्रदीप मणि त्रिपाठी, द्वारिका प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।