(जयपुर में हाउसिंग बोर्ड लॉन्च करेगा ‘फ्लैट’ की स्कीम,) मध्यम आय वर्ग के लिए यहां बनेंगे 160 फ्लैट
April 28th, 2025 | Post by :- | 2 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में हाउसिंग बोर्ड मल्टी स्टोरी फ्लैट की स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत मध्यम आय वर्ग‘अ’और मध्यम आय वर्ग‘ब’के फ्लैट बनाए जाएंगे। इस योजना में 160 फ्लैट बनाए जाने प्रस्तावित हैं। जो कि मानसरोवर में सेक्टर-5 शिप्रापथ सरयू मार्ग स्थित अपेक्स हॉस्पिटल के पास बनाए जाएंगे।
*मिडिल क्लास की मौज: स्वीमिंग पूल वाले सस्ते फ्लैट्स दे रहा है आवासन मंडल,ये सुविधाएं:
करीब 10 साल बाद कोई सरकारी एजेंसी आमजन के लिए आवासीय योजना लॉन्च करने जा रही है। कुछ माह पहले इस जमीन पर चल रहे केस को जीतने के बाद बोर्ड प्रशासन ने इस जमीन पर योजना की प्लानिंग की है। माना जा रहा है कि एक फ्लैट की कीमत 45 लाख रुपए से ज्यादा होगी। फ्लैट 2 और 3 बीएचके के बनाए जाने की योजना है। जो मई या जून में लॉन्च हो सकती है।
प्रताप नगर में भी बनेंगे 60 फ्लैट लॉन्च करने की तैयारी हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।