जिसको जयपुर शहर में रहना है वो यहां रहे और नहीं रहना तो जहां उनको शांति मिलती है वहां जाए:मंजू शर्मा
April 27th, 2025 | Post by :- | 50 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर के जौहरी बाजार में शनिवार को हंगामा मचने के बाद जयपुर सांसद मंजू शर्मा मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने परकोटे में कानून व्यवस्था के हालात जाने और पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शहर में शांति बनी हुई है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बना हुआ है। जयपुर में अमन चैन बनाए रखने के लिए जिसको जयपुर शहर में रहना है वो यहां रहे और नहीं रहना तो जहां उनको शाति मिलती है वहां जाए। यहां रहेंगे तो शांति से रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ‘हम पूरे देश में शांति चाहते हैं, ऐसे में कोई अशांति फैलाना चाहेगा। उसको जहां शांति मिले वहां जाकर रहे। हिंदुस्तान में रहना है तो शांति से रहना होगा। उनको इतनी सी छोटी बात पर इकट्ठा होने का क्या मतलब था। आप देश के साथ है तो रहे और नहीं है तो जहां जाना है वहां जाए। गौरतलब है कि शुक्रवार रात जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने के विरोध में समुदाय विशेष की भीड़ इकट्ठी हुई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। परकोटे में पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार रात को विधायक बालमुकुंदाचार्य ने समर्थकों के साथ जामा मस्जिद की सीदियों के नीचे जगह पर पोस्टर लगाए और पाकिस्तान
मुर्दाबाद की नारेबाजी की थी। जिस कारण दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी कर माफी मांग ली है।
*जिन्होंने बवाल किया,वे बताएं-देश के साथ हैं या नहीं:- सांसद मंजू शर्मा:
सांसद मंजू शर्मा ने विधायक बालमुकुंदाचार्य का विरोध करने वालों को कहा कि विधायक ने तो केवल पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसमें कोई गलत बात नहीं है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।