पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
जंडियाला गुरु।कुलजीत सिंह
श्री विजय इंद्र संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बताया कि आज जंडियाला गुरु में श्री पार्श्व पद्मावती आंगी मंडल द्वारा बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
पर्व पर्युषण के दौरान पाठशाला के बच्चों ने विभिन्न धार्मिक नियमों का पालन करते हुए धर्म के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण का परिचय दिया। बच्चों ने रात्रि भोजन का त्याग, मंदिर जी में दर्शन एवं पूजा सहित अनेक छोटे-छोटे धार्मिक नियमों का पालन किया।
इसके अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक पात्रों का किरदार निभाकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
इन सभी बच्चों के उत्साहवर्धन एवं उनके धार्मिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में श्री आत्मानंद जैन सभा के अध्यक्ष एवं सरपरस्त श्री चंद्र भूषण जी, प्रधान श्री राकेश साबनवाले, उपप्रधान अमृत सागर रिंपू, श्री रजेश जैन, सचिव श्री बॉबी नवनीत जी, सह-सचिव श्री इंदरपाल जैन, प्रेस सचिव श्री गुलशन जैन, श्री हेमर जैन, जैन स्कूल के मैनेजर, उप मैनेजर श्री सुभाष जैन सहित आंगी मंडल के प्रधान शेफी जैन एवं सदस्य संजय जैन , अंशुल , विकास जैन , गौतम जैन ,गौरव जैन, पुलक जैन, दानिश जैन,श्रेयांस जैन, पारस जैन,मोहिक , संदीप, प्रिंस , सिद्धार्थ सनी , कीमती लाल जैन
और पाठशाला शिक्षक, और महिला मंडल के सदस्य एवं समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
समारोह के दौरान बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धर्म एवं संस्कारों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


