जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को एमईएस में ठेकेदारी के तहत काम करने वाले कई युवाओं ने सामूहिक शिकायत देते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा उन्हें पहले वेतन दिया जाता था, मगर वेतन में से 8 हजार रुपए ठेकेदार वापस ले लेता था और अब ठेकेदार द्वारा बीते दो माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को मामले में जांच करने और दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।
वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष रेलवे रोड अम्बाला शहर से आई महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा उनका बिजली बिल 1.17 लाख रुपए भेजा गया है जबकि उन्होंने यह मकान कुछ समय पहले ही खरीदा था। महिला ने कहा कि बिजली अधिकारियों ने उनकी न सुनते हुए उनकी बिजली सप्लाई काट दी। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में बिजली अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले में जांच करने और रात तक बिजली सप्लाई पुन: चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह जांच की जाए कि आखिरकार रिकवरी किससे की जानी है।
वहीं आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी पहुंचे जहां जहां उन्होंने मंत्री श्री अनिल विज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, डीएसपी विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
जनसुनवाई के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष राय मार्केट स्थित बिजली केंद्र के कर्मियों ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए। मंत्री विज कर्मचारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री अनिल विज द्वारा ढेरों विकास कार्य करवाए गए है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से कैंट में सिविल अस्पताल बना जिसका लाखों लोग लाभ उठा रहे हैं, वहीं अनेकों कार्य किए गए है जिन्हें गिनवाते-गिनवाते शाम हो जाएगी। कर्मचारियों ने मांग रखी कि राय मार्केट बिजली केंद्र के भवन को नया बनाया जाए, कर्मचारियों की बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मंत्री विज ने तुरंत इस कार्य की सिद्धांतिक मंजूरी दी और स्टाफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को ब्राह्मण माजरा निवासी युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा फिरनी नजायज कब्जा कर वहां पर निर्माण कर लिया गया है। इस मामले में उन्होंने निर्माण से पहले ही बीडीपीओ को शिकायत दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। मामले में मंत्री अनिल विज ने बीडीपीओ को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि गांव में कब्जा हो रहा था तो तुम क्या कार्रवाई कर रहे थे, मंत्री विज ने मामले में कैंट एसडीएम को मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले कड़ी कार्रवाई के निर्देश द
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शाहबाद से आई महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने एक दुकान खरीदी थी जिसमें पहले बिजली मीटर नहीं लगा था, उन्होंने मीटर के लिए अप्लाई किया तो बिजली विभाग ने कहा कि इस प्रापर्टी पर डेढ़ लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। महिला ने कहा कि इस दुकान में पहले कभी मीटर नहीं लगा, मगर विभाग से प्रापर्टी पर गलत बिजली बिल बना दिया। मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र बिजली निगम एसई को मामले में कार्रवाई के निर्देश दि
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को रामगढ़ माजरा निवासी लोगों ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ दिनों से रात्रि के समय शरारती तत्वा बांध रोड पर पत्थर लगाकर लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मौके पर ही महेशनगर एसएचओ रोड पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को बांध रोड पर स्ट्रीट लाईट लगाने के भी निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को कलरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने फिरनी पर कब्जा करने, सरसेहड़ी निवासी युवक ने पार्क में गंदगी होने, लालकुर्ती निवासी व्यक्ति ने उसका प्रापर्टी टैक्स नगर परिषद द्वारा जमा नहीं करने, ठरवा माजरी निवासी किसान द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने, हिसार निवासी व्यक्ति ने उसके नाम से झूठा शपथपत्र देकर उसी का मीटर उतरवाने, टुंडला निवासी लोगों ने 10वीं तक के सरकारी स्कूल को 12वीं तक करने, टुंडला निवासी व्यक्ति ने गली का रास्ता बंद होने, दयालबाग निवासी महिला ने पड़ोसी द्वारा उसे तंग करने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि जनसुनवाई में लोगों द्वारा जो शिकायतें आई उनका मौके पर ही निर्णय कर संबंधित अधिकारियों को अगले सप्ताह तक बताने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके विभाग से संबंधित किसी को दिक्कत होगी तो कोई भी उन्हें शिकायत देता है।
स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञ, उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन व सरकार को लाभ मिलेगा : अनिल विज
स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने से संबंधित प्रश्न पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञय हैं और उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन एवं सरकार को लाभ मिलेगा व सरकार और तेजी से आगे बढक़र काम करेगी।
मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘इनके खून की तासीर में तानाशाही है’
राहुल गांधी से संबंधित प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री ने अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी जी हो या कोई और हो, पिछले काफी समय से सारा देश देख रहा है कि जो संवैधानिक संस्थाएं है, वह उनपर प्रहार कर रहे है। फिर वो चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे सीबीआई व अन्य कोई संस्था हो। क्योंकि यह वो ही परिवार है जिसने देश में इमरजेंसी लगाई। इनके खून की तासीर में ही तानाशाही है और ये (कांग्रेस) सिस्टम को काम नहीं करने देना चाहते है। ये चाहते हैं कि काम करने वालों को रोका जाए ताकि वो काम न कर सके। मगर यह देश लोकतांत्रिक देश है, लोगों ने इनकी दादी की तानाशाही को पलट दिया था और इनके जो मनसूबे है उनको कामयाब नहीं होने देंगे।
धान की फसल की कटाई के सीजन को देखते हुए जिलाधीश ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश लागू किए हैं। इन आदेशों के तहत धान/जीरी की कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष, पराली एवं भूसे को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों को किसी भी परिस्थिति में आग न लगाएं तथा पराली का वैज्ञानिक एवं उचित तरीके से प्रबंधन करें। प्रशासन द्वारा फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर निगरानी रखी जा रही है और आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पराली जलाने वालों पर होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई किसान खेत में धान की पराली या अन्य फसल अवशेष जलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई हो सकती है। आदेश की अवहेलना के मामलों में भारतीय न्याय सहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।
जिले में फसल अवशेषों को जलाने की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने तथा किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण दिमाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग, अम्बाला के उप निदेशक डॉ वजीर सिंह ने बताया कि जिले में सभी संबंधित फील्ड स्टाफ, अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। ये अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात गांवों एव खेतों में जाकर फसल अवशेषों में आग लगने की घटनाओं की निगरानी कर रहे हैं तथा किसानों को मौके पर ही फसल अवशेषों उचित प्रबंधन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। फसल अवशेषों को खेतों में जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडत्ता है। आग लगाने से खेत में मौजूद मित्र कीट एवं सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं तथा मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्वों को भी नुकसान पहुंचता है। इसके अतिरिक्त घुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
गांव स्तर पर निगरानी और जागरूकता:-
उपायुक्त अम्बाला के दिशा-निर्देशानुसार गांवों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ गांव स्तर पर भी निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सम्बन्धित टीमें किसानों से संपर्क कर उन्हें फसल अवशेष न जलाने तथा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से पराली प्रबंधन करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके अतिरिक्त, बच्चों एवं ग्रामीणों को भी फसल अवशेष न जलाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विनिन्न स्थानों पर जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष जलाने के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।
किसान पराली न जलाएं, बल्कि करें उचित प्रबंधन
कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि धान की कटाई के बाद खेत में बचे अवशेषों को आग लगाने की बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। किसान उपलब्ध कृषि यंत्रों जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्राचॉपर एवं रोटावेटर आदि का प्रयोग कर सकते हैं। फसल अवशेषों को खेत में उचित तरीके से मिलाने से मिट्टी में जैविक पदार्थ की मात्रा बनाए रखने में सहायता मिलती है तथा मिट्टी की गुणवत्ता एवं उर्वरा शक्ति को भी लाभ होता
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


