परमानंद डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत की शपथ, 120 छात्रों ने लिया संकल्प
September 23rd, 2026 | Post by :- | 20 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार) । परमानंद डिग्री कॉलेज गजसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” शपथ ली तथा शपथ पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रोफेसर अनिल प्रजापति ने सभी छात्रों को नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एम.सी. भारद्वाज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और नशे से दूरी ही विकसित भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने छात्रों से स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।