(पुलिस थाना संजय सर्किल जयपुर उत्तर की कार्यवाही) टंगडीमार गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफतार, लूट के 19000 रू० एवं वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाईकिल की गई बरामद
April 26th, 2025 | Post by :- | 36 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्रीमती राशि डूडी डोगरा IPS ने बताया कि जिले में हो रही संपति संबंधी अपराधों एवं स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुये उक्त वारदातों पर लगाम लगाने व अपराध कारित करने वालें अपराधियों की गिरफतारी बाबत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, श्री बीजू जार्ज जोसेफ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री कुंवर राष्ट्रदीप द्वारा समस्त अति० पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्तों व थानाधिकारियों को स्नैचरों को चिन्हित कर व सतत निगरानी रखने हेतु निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में थाना संजय सर्किल जयपुर उत्तर क्षेत्र में दिनांक 11.04.25 को समय लगभग सांय 6 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय कमेटी के सामने परिवादी श्री किशन दर्जी के राह चलते तीन बद‌माशों द्वारा टांग अडाकर परिवादी द्वारा एटीएम से निकाले गये 30 हजार रूपये, पर्स व ड्राईविंग लाईसेंस, वोटर आईडी छीनने की वारदात के संबंध में प्रकरण संख्या 77/25 धारा 309(4) BNS 2023 दर्ज की उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियान की तलाश व गिरफतारी हेतु मन पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्रीमती राशि डूडी डोगरा IPS के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-॥) श्री बजरंग सिंह शेखावत RPS एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली जयपुर उत्तर श्री अनुप सिंह RPS के निर्देशन में हरिओम सिंह उ०नि० थानाधिकारी संजय सर्किल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई।
गठित टीम द्वारा थाना संजय सर्किल क्षेत्र से दिनांक 11.03.2025 को शाम के समय देश कांग्रेस कार्यालय कमेटी के सामने पैदल जा रहे परिवादी से तीन बदमाशों द्वारा 30 हजार रूपये, पर्स व ड्राईविंग लाईसेंस, वोटर आईडी
छीनने के प्रकरण में कार्यवाही करते हुये परिवादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर बाद विश्लेषण व तकनीकी आधार पर पता चला कि उक्त वारदात को रेहान उर्फ नन्ना द्वारा अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया गया है इनमें से इनके एक साथी के वारदात के दौरान अडंगी लगाने से टांग टूट गई है जिसको ईलाज हेतु आज पुराना दिल्ली बाईपास, खेतडी हाउस होते हुये बनीपार्क लेकर जायेगा। जिस पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये तीनों मुलजिमान 1. रेहान उर्फ नना पुत्र श्री मोहम्मद जफर उम्र 24 साल निवासी म.न. 24, पाडा मण्डी, गुलजार कोलोनी, ईदगाह बाईपास पुलिस थाना गलतागेट जयपुर, 2. बरकतुल्लाह उर्फ बरकत अली पुत्र श्री अब्दुल हक उम्र 49 साल निवासी म.न. 130, नागतलाई, कल्ली का भट्टा, आरएसी पुलिस लाईन के सामने, दिल्ली बाईपास पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर 3. समीर उर्फ शमी पुत्र श्री अब्दुल हक उम्र 24 साल निवासी नागतलाई, कल्ली का भट्टा, आरएसी पुलिस लाईन के सामने, दिल्ली बाईपास पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर को थाना संजय सर्किल के प्रकरण संख्या 77/25 में लूटे गये 19000 रू० एवं वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाईकिल सहित दिनांक 16.04.25 को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफतारशुदा मुलजिमान ने पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है जिनसे अन्य वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।