उत्तर प्रदेश

जायसवाल महासभा यूपी का सशक्त महिला संगठन होगा: मीना जयसवाल

महराजगंज (एके जायसवाल), भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा महिला शाखा प्रयागराज मे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता जायसवाल ने बैठक की अध्यक्षता की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी यूपी उत्तर मीना जायसवाल थी।

बैठक का संचालन रतना जायसवाल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मीना जायसवाल ने कहा कि महासभा ने जो जिम्मेदारी प्रयागराज की महिलाओं को सौंपा है उसका निर्वहन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता सरिता जायसवाल कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रतना जायसवाल अब सभी लोग मिलकर के उत्तर प्रदेश में एक सशक्त महिला का संगठन खड़ा करके राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रूपा जायसवाल एडवोकेट के विचारों का उसके कार्य क्षमता को देखते हुए उनका सहयोग लेते हुए उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

शीघ्र ही प्रयागराज मंडल सभी जिलों में महिलाओं का संगठन तैयार किया जाएगा जिससे समाज में महिलाओं में सामाजिक शैक्षणिक एवं राजनीतिक विचारधारा को जागृत किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता जायसवाल ने कहा कि हमारे संगठन में पुराने महिला कार्यकर्ताओं का जो अनुभव है उसका लाभ लेते हुए संगठन को एक नई दिशा देने का प्रयास करूंगी। आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों खास करके पूर्वांचल में महिलाओं को जागृत किया जाएगा।

उनमें राज सामाजिक शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र जागृत की जाएगी।

पहले चरण का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल जमुना पर अध्यक्ष कंचन जायसवाल को बनाया गया है।

बैठक मे विशेष रूप से शर्मिला जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल ,सरिता जायसवाल, आभा जायसवाल, सोनी जायसवाल ,संध्या जायसवाल गुलशन जायसवाल ,श्रुति जायसवाल, सुमन जायसवाल, कविता जायसवाल ,संगीता जायसवाल, अंजलि जायसवाल, रितेश जायसवाल, सरिता जायसवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *