थानाधिकारी पुलिस थाना आदर्श नगर, जयपुर पूर्व व उनकी टीम द्वारा स्थाई वारन्टी व वाहन चोरी करने वाले आरोपी एंव चोरी के वाहन खरीदने वाले अपराधी के विरुद्ध की कार्यवाही
April 25th, 2025 | Post by :- | 25 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम आई.पी.एस. ने बताया कि वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु जिला जयपुर पूर्व के समस्त थानाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश की पालना में श्री आशाराम चौधरी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में सुश्री लक्षमी सुधार आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर, जयपुर पूर्व के सुपरविजन तथा श्री धर्मसिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आदर्श नगर, जयपुर के नेतृत्व में पुलिस थाना आदर्श नगर, जयपुर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा पहली कार्यवाही में विशिष्ट न्यायालय एन.आई.एक्ट केसेज क्रम संख्या 7. जयपुर महानगर के प्रकरण में वर्ष 2014 से फरार चल रहे स्थाई वारन्टी को मुखबिर की सूचना से जलमहल इलाका थाना ब्रहम्पुरी से गिरफ्तार किया गया एंव संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
दूसरी कार्यवाही में पुलिस थाना आदर्श नगर पर मोटरसाईकिल चोरी के दर्ज अभियोग संख्या 55/2025 में माल मुलजिमान की तलाश की गई, दौराने तलाश पुलिस थाना माणक चौक मे अन्य आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपी हरकेश जोगी को जरिये प्रोडक्शन वारन्ट केन्द्रीय कारागृह से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया एंव आरोपी द्वारा चोरी की गई मोटरसाईकिल सीडी डीलक्स बरामद की गई।
इसी प्रकार तीसरी कार्यवाही में पुलिस थाना आदर्श नगर, जयपुर पूर्व पर मोटरसाईकिल चोरी के दर्ज अभियोग संख्या 61/25 मे वांछित चोरी की मोटरसाईकिल खरीदने वाले आरोपी मौसम उर्फ फल्लु को मेवात इलाका थाना बोह से दस्तयाब किया जाकर बाद तफ्तीश गिरफ्तार किया गया। चोरी गई मोटरसाईकिल पूर्व में आरोपी के निवास स्थान गांव रुंध इलाका थाना बोह जिला डीग से बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार शुदा आरोपी से अन्य वारदात के संबंध में अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार शुदा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एक दर्ज से अधिक वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट के अभियोग दर्ज होना जानकारी में आया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।