60 वर्षीय बुजुर्ग को बातों में उलझा कर पर्स आईडी एवं रुपये छीनने वाले शातिर बदमाश को विधायकपुरी थाना पुलिस ने दबोचा
April 25th, 2025 | Post by :- | 42 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री दिगंत आनंद IPS, पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि 60 वर्षीय बुजुर्ग परिवादी श्री प्रेमचन्द सैनी ने विधायकपुरी थाना पर उपस्थित होकर दर्ज करवाया कि वह अपनी स्कूटी से दिनांक 15.04.2025 को कलेक्ट्रेट जयपुर से अपने पौते की स्कूल ब्राईट फ्युचर निर्माण नगर श्याम नगर जयपुर जा रहा था। उसी दौरान दो लोग बाईस गोदाम की तरफ से दो लोग एक मोटरसाईकिल पर आये और उसकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक कर हाँक टॉक कर बातों में उलझा कर उसका पर्स जिसमें आईडी कार्ड, 5000/- नगद छीन कर भाग गये। आदि पर मुकदमा नंबर 93/2025 धारा 304 (2) BNS में पंजीबद्ध कर श्री बालाराम RPS सहायक पुलिस आयुक्त, अशोक नगर के सुपरविजन में श्री बनवारीलाल मीणा पु०नि० थानाधिकारी विधायकपुरी के निर्देशन में श्री बाबूलाल हैड कानि) 1050, श्री झाबरमल हैड कानि0 1867, श्री राजेश कानि0 9859 एवं श्री अनुज कुमार कानि0 12831 की एक टीम गठित की गई।
उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा हुलिये के आधार पर संदिग्ध मोटरसाईकिल एवं आरोपीगणों की तलाश की जा रही थी एवं घटना के करीब 20 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज चैक किये जा रहे थे, उसी दौरान आरोपी शाकिर उर्फ बच्चा अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल PB31R6209 पर सवार होकर घटनास्थल पर दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा एवं उसी समय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शाकिर उर्फ बच्चा को बाईक सहित दबोच लिया। मुल्जिम शाकिर उर्फ बच्चा से अभियोग का माल मशरुका एवं अभियोग घटना में प्रयुक्त उक्त मोटरसाईकिल बरामद की जा चुकी हैं। पुछताछ पर मुल्जिम शाकिर उर्फ बच्चा ने बताया कि वह मूलतः गांव दरी थाना ब्यावर का रहने वाला है मगर नशे की लत लगने के कारण वह वर्ष 2016 में जयपुर आ गया था। जयपुर आने के बाद नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देने लग गया। मुल्जिम ने बताया कि वह स्मैक के नशे के बिना एक मिनट भी नहीं रह सकता है और इस नशे के चलते हुए उसने वर्ष 2016 तक इतनी अनगिनत वारदातों को अंजाम दिया है कि उसको वारदातों की संख्या तक याद नहीं है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।