गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बाहेती, गजसिंहपुर के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली के माध्यम से नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। विद्यालय स्टाफ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों एवं आमजन ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा ।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


