जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को 25 विजय रथ रवाना किए गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और निकाय चुनाव सह प्रभारी रोहन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए एक प्रचार रथ भेजा गया है। ये रथ नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी संपर्क एवं प्रचार का कार्य करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता रथों के माध्यम से आमजन तक सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएंगे। साथ ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों का प्रचार किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, सांसद मंजू शर्मा, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


