(जयपुर ग्रामीण पुलिस का ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान) सांभरलेक पुलिस ने 1 स्थायी वारंटी समेत 5 आरोपियों को दबोचा
August 29th, 2026 | Post by :- | 9 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर ग्रामीण जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ, अवैध खनन, अवैध शराब और आर्म्स एक्ट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘एरिया डोमिनेशन’ विशेष अभियान के तहत सांभरलेक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 1 स्थायी वारंटी, 3 गिरफ्तारी वारंटी और शांति भंग की आशंका (170 BNSS) में 1 गैर सायलान सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग भी की गई।
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्री हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा और वृत्ताधिकारी सांभरलेक मुकेश कुमार जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी राममिलन (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में दबिश दी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।