उपायुक्त आज अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक ली।
August 26th, 2026
| Post by :- Ashok Sharma Ambala
| 14 Views
अंबाला:अशोक शर्मा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत लंबित परियोजनाओ तथा चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबधित परियोजाओं एवं कार्यो को समय अवधि के तहत करना सुनिश्चित करे और उन्हें पोर्टल पर भी अपलोड करे। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहे थे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला योजना अधिकारी से मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत कार्यो एवं परियोजनाओं की वास्तविकता जांची। योजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि 322 घोषणाओं के तहत 255 घोषणाओं पर कार्य कर लिया गया है, जबकि 21 कार्य प्रगति पर है तथा 10 परियोजनाएं नॉट फिजिबल है औैर 36 घोषणाएं लंबित है। उपायुक्त ने संबधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत किसी प्रकार की पैंडैंसी नहीं होनी चाहिए संबधित विभाग इन परियोजनाओं के तहत जल्द से कार्य करना सुनिश्चित करे । यदि किसी घोषणा के तहत मुख्यालय से पत्राचार किया जाना है तो उस कार्य को भी करे मकसद मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत सभी परियोजनाओं एवं कार्यो को करना सुनिश्चित करना है।
उपायुक्त ने बैठक के क्रम में घोषणाओं के तहत पंचायत विभाग, उघान विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एचवीपीएनएल, परिवहन व अन्य संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ उनके विभाग से संबधित परियोजनाओं की प्रगति जानते हुए सभी परियोजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबधित विभाग बेहतर समन्वय होते हुए कार्य करे।
बाक्स:- उपायुक्त ने बैठक के क्रम में डी-प्लान के तहत भी जो कार्य स्वीकृत हुए उनकी वास्तविकता जांचते हुए संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय अवधि के तहत होने सुनिश्चित होने चाहिए तथा कार्यो से संबधित बिल भी 15 दिसंबर तक संबधित विभाग के पास जमा होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डी-प्लान के तहत वर्ष अनुसार जिन कार्यो के लिए राशि जारी होती है वे राशि नियमानुसार खर्च होनी चाहिए ताकि सभी कार्य पूरे सके और अन्य कार्यो के लिए वित वर्ष में होने वाले कार्यो के लिए डिमांड की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष जो कार्य स्वीकृत हुए है वह सभी धरातल पर शुरू हो जाने चाहिए।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, जिला योजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, सिविल सर्जन डा. रेणू बेरी, डीआरओ प्रदीप चहल, कार्यकारी अभियंता जसविंद्र मलिक, कर्णबीर सिंह, साहिल शर्मा, प्रदीप कुमार, डीएफओ नरेश रंगा, डीआईपीआरओ धर्मेद्र शर्मा, डा. संजीव सिंगला, के साथ-साथ संबधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो नम्बर – 1 से 3
—————————— —————————— —
अंबाला, 26 अगस्त
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से उपायुक्तों एवं संबधित अधिकारियों से ग्राम सभाओ के आ्योजन बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने वीसी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेरा परिवार मेरा पहचान पत्र पोर्टल के दृष्टिगत ग्राम सभाओं के लिए शैडल्यू तैयार करना है और उसकी जानकारी मुख्यालय को भिजवानी है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं के तहत क्रीड विभाग द्वारा जो लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी उसके तहत फैमिली स्ट्रकचर, एएआई फैमिली की श्रैणी, एक लाख 80 हजार तक आय वाले प्रार्थी, संबधित प्रार्थी के घर की कच्ची छत एवं संबधित प्रार्थी क्या काम करता है जैसे सरकारी एवं निजी नौकरी या अन्य है उसकी नियमों की पालना अनुरूप वैरीफिकेशन करते हुए पोर्टल पर इसे अपलोड करवाना सुनिश्चित करना है। उ्रन्होंने कहा कि सभी ग्राम सभाएं अक्टूबर माह तक होनी सुनिश्चित होनी चाहिए।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि वीसी में जो भी दिशा-निर्देश मिले है उनकी अनुपालना के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम सभाओं के तहत शैडल्यू बनाकर मुख्यालय को भिजवा दिया गया है। बैठक के उपरांत उन्होंने सीईओ जिला परिषद एवं अन्य को निर्देश दिए कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसके तहत सभी गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ग्राम सभाओं के दौरान कोई नया केस आता है तो उस पर नियमानुसार कार्य करे।
बैठक में सीईओ गगनदीप, डीआईपीआरओ धर्मेद्र शर्मा, क्रीड से रजत जैन के साथ-साथ संबधित मौजूद रहे। फोटो नम्बर – 4 व 5
—————————— —————————— —-
अंबाला, 26 अगस्त
उप कृषि निदेशक सुखदेव सिंह ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को अन्तर्राज्यीय अध्ययन भम्रण के लिए भेजा जाना तय हुआ है ताकि किसान दूसरे राज्य में प्रयोग आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीनतम कृषि पद्धतियों एवं सफल कृषि मॉडल से अवगत करवाया जा सके। इसी उद्देश्य से किसानों के लिए अन्तर्राज्यीय अध्ययन भम्रण का आयोजन किया जाएगा। किसानों के अन्तर्राज्यीय अध्ययन भम्रण से नई तकनीकों को समझने और अपनाने में काफी सहायता मिलती है। अन्तर्राज्यीय अध्ययन भम्रण से किसानों को दूसने राज्यों के सफसल किसानों से सीखने और अपने क्षेत्र में लाभकारी कृषि मॉडल अपनाने का अवसर मिलेगा। इससे उत्पादन लागत कम करने एवं कृषि से होने वाली आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस पहल का मुख्य उदेश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस प्रयास करना है।
उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत किसानों के लिए न्यू स्टेट प्लान स्कीम के तहत अन्तर्राज्यीय अध्ययन भम्रण हेतू किसानों का चयन करने के लिए ड्रॉ दिनांक 27 अगस्त 2026 वीरवार को दोपहर 12.00 बजे डीआरडीए कार्यालय अम्बाला में उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में करवाया जाएगा। यह ड्रा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल द्वारा आनॅलाईन किया जाएगा। अत: जिला अम्बाला के किसान भाईयों से अपील है कि जो भी किसान इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहता हो वह उपरोक्त दिनांक को समय पर डीआरडीए कार्यालय अम्बाला में भाग ले सकते है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अम्बाला द्वारा एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों की किसान आई0डी0 बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के दिशा निर्देशानुसार चलाया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक अम्बाला डा0 सुखदेव सिंह द्वारा जिला अम्बाला के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि वे प्रत्येक गांव में जाकर प्रचार प्रसार कर किसानों की किसान आई0डी0 बनाने का कार्य करना सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा जिला अम्बाला के सभी किसान भाईयों एंव बहनों से अपील की गई है कि किसान स्वंय सम्बधित सी0एस0सी0 से अपनी आई0डी0 बनवा सकता है जिसके लिए जमा बंदी / जमीन की फरद (नई या पुरानी फरद उपलब्ध हो), आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुडा हुआ मोबाईल नं0, साथ लेकर जाएं। सभी किसान शीघ्र अति शीघ्र अपनी किसान आई0डी0 बनवाएं, ताकि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं स्कीमों का लाभ सुचारु रुप से प्राप्त किया जा सके।
कृषि विभाग ने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान आई0डी0 बनवाने में विभागीय कर्मचारियों का सहयोग करें। यदि कोई किसान एग्री स्टैक पोर्टल पर किसान आई0डी0 बनवाने से वंचित रह जाता है तो उसे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं एंव स्कीमों का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। किसान अपनी किसान आई0डी0 बनवाने के लिए अपने गांव में कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों व सी0एस0सी0 से संपर्क करें।
अंबाला,:अशोक शर्मा।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 27 अगस्त 2026 को बाद दोपहर 3 बजे पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अन्तयोदय (एसईडब्लयूए) सत्कार, वास्तुकला मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने बताया कि सभी विभाागाध्यक्ष व जिला लोक सम्पर्क कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य निश्चित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


