राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन
August 26th, 2026 | Post by :- | 36 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । युवा जागृति मंच राजस्थान के आह्वान पर राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में किए जा रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में हजारों नर्सिंग छात्र-छात्राओं और युवाओं ने मंगलवार 25 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में युवाओं ने राजस्थान नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार जोइस कुरियन को तत्काल पद से हटाने और उनके पूरे कार्यकाल की एसीबी में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत कर मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मंच ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नर्सिंग काउंसिल में मान्यता, निरीक्षण, पंजीयन सहित अन्य प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। मंच के पास कथित भ्रष्टाचार से संबंधित दस्तावेज, ऑडियो सहित अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें एसीबी में निष्पक्ष जांच के लिए सौंपा जाएगा। इस धरने में विभिन्न सामाजिक एवं नर्सिंग संगठनों ने भी समर्थन दिया। राजस्थान प्राइवेट नर्सिंग स्कूल्स एवं कॉलेजेज फेडरेशन, ह्यूमन एंटी करप्शन डेलिगेशन सोसायटी जयपुर और सीएचओ फेडरेशन राजस्थान विंग सहित विभिन्न संगठनों ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही युवा जागृति मंच ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 7 दिवस में उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर एसीबी जांच के आदेश पर रजिस्ट्रार को पद से हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो एसीबी कार्यालय और लोक भवन का घेराव कर बड़े स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।