भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर निर्दलीय पार्षद ग्रहण कर रहे है भाजपा की सदस्यता: – मदन राठौड़
September 17th, 2026 | Post by :- | 11 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कम) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इसी विश्वास का परिणाम है कि जयपुर सहित प्रदेशभर में जनप्रतिनिधि भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं और पार्टी को अपना समर्थन प्रदान कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि राजधानी जयपुर में वार्ड संख्या 108 की निर्दलीय पार्षद संगीता शर्मा मूर्तिकार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार निरंतर विस्तार कर रहा है और जनप्रतिनिधियों का पार्टी से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में करीब एक दर्जन नगर पालिकाओं में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हो रहे हैं। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित सभी चेयरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने बताया कि बसेड़ी नगर पालिका से राघवेंद्र सिंह, महवा नगर पालिका से विनीत बंसल, खेड़ली नगर पालिका से पवन जैन चौधरी, खेतड़ी नगर पालिका से गीता सैनी, पहाड़ी नगर पालिका से शिशुपाल शर्मा, गोविन्दगढ़-रामबास नगर पालिका से मधु गुप्ता, कोटकासिम नगर पालिका से रेखा सैनी, उच्चैन नगर पालिका से दलीप सिंह अंबेश चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि नदबई नगर पालिका सहित अन्य नगर निकायों में भी भाजपा के चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्विरोध निर्वाचन स्थानीय स्तर पर भाजपा को मिल रहे समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित चेयरमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विकास और आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।