✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं के पंजीयन एवं प्रबंधन के लिए छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल संचालित किया जा रहा है। छात्रावास एवं आश्रमों के संचालन में पारदर्शिता तथा प्रभावी निगरानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोर्टल में दर्ज छात्र-छात्राओं की जानकारी को अब पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है इस व्यवस्था के तहत आम नागरिक एवं अभिभावक भी संबंधित छात्रावास एवं आश्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट मेनू के माध्यम से संस्था में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी के साथ उनकी मासिक उपस्थिति भी देखी जा सकेगी संबंधित छात्रावास एवं आश्रम द्वारा प्रत्येक माह की विद्यार्थी उपस्थिति अगले माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर दर्ज की जाएगी इससे विद्यार्थियों की उपस्थिति की ऑनलाइन निगरानी के साथ छात्रावास एवं आश्रमों के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं विशिष्ट संस्थाओं सहित विभागीय पोर्टल में दर्ज संस्थाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी एवं उनकी मासिक उपस्थिति ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध नया क्या है टैब के माध्यम से योजना से संबंधित विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है आम नागरिक, अभिभावक एवं संबंधित हितधारक छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल एचएमएस ट्राइबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


