बृजमनगंज क्षेत्र में दो सप्ताह में चोरी की तीन घटनाएं
August 16th, 2026 | Post by :- | 59 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में चोरी की तीन घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी के बावजूद पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

3 अगस्त की रात हरैया मौलाही में एक घर में घुस कर चोरों ने जेवरात व नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की।

8 अगस्त की रात फुलमनहा में अशोक पटवा की बाउंड्रीवाल में लगा मोटर पंप चोर उठा ले गए। इसी रात अनुकपुर डिहवा स्थित उनके गोदाम का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया।

13 अगस्त की रात बरडाड के टोला परसपुर में रात चोरों ने रामललित मौर्य के खेत में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए सोलर प्लांट का पंप-पैनल भी चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि सोलर प्लांट घर से कुछ ही दूरी पर लगा था, इसके बावजूद चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने का मांग किया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।