महराजगंज (एके जायसवाल), मोती प्रसाद चौधरी पीजी कॉलेज, ब्रह्मपुर कुटी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक रामाज्ञा चौधरी ने कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय में संचालक ई. प्रदीप चौधरी किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, अफसर अली प्रतिमा पाण्डेय, कमलेश, शिवानी, अर्पिता, परशुराम चौधरी व श्रीकांत मणि, रामप्रसाद चौधरी, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. जावेद अहमद, ओबैदुल्लाह, अरविंद यादव, एडवोकेट तेजप्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
–
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

