महराजगंज (एके जायसवाल)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में समय से ध्वजारोहण न कराकर अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन पर राष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगा है।
सरकारी निर्देशों के अनुसार नगर पंचायतों में ध्वजारोहण का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। लेकिन 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:32 बजे तक कार्यालय परिसर में तिरंगा नहीं फहराया गया था।
फोटो साक्ष्य में कार्यालय पूरी तरह तिरंगे रंग से सजा दिखा, लेकिन ध्वज स्तंभ सूना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईओ व चेयरमैन की लापरवाही से यह स्थिति बनी।
नगर के बुद्धिजीवियों ने इसे राष्ट्रध्वज और शहीदों का अपमान बताया है। उनका कहना है कि जब पूरा देश देशभक्ति के रंग में था, तब नगर पंचायत के जिम्मेदारों के पास राष्ट्र से जरूरी कौन सा कार्य था।
जनपद महराजगंज में जिलाधिकारी सहित अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतों में समय से ध्वजारोहण किया गया। ऐसे में बृजमनगंज में देरी से अधिकारी और जनप्रतिनिधि की राष्ट्र के प्रति लापरवाही उजागर हुई है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


