जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जयपुर पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को विधायकपुरी थाना क्षेत्र में सीएलजी सदस्यों, बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों, होटल व्यवसायियों और आम लोगों के साथ बैठक आयोजित कर साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, यह अभियान डीजीएसपी/आईजीएसपी पुलिस सम्मेलन 2024 की सिफारिश संख्या-12 के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें पोस्टर, सोशल मीडिया और ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज IPS के अनुसार, पुलिस आयुक्तालय जयपुर के निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा RPS के निर्देशन में विधायकपुरी थाना पुलिस ने बैठक आयोजित की। थानाधिकारी महेश शर्मा ने होटल व्यवसायियों, सीएलजी सदस्यों, बैंक प्रतिनिधियों और आम लोगों को रोजाना सामने आ रहे साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनकी रोकथाम के लिए सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी के मामलों में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
जयपुर पुलिस का संदेश—सदैव सजग एवं सतर्क रहें।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


