सांगानेर थाने में कॉन्फ्रेंस हॉल और रूफ टॉप मेस का उद्घाटन
August 14th, 2026 | Post by :- | 7 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल, आईपीएस ने 13 अगस्त 2026 को पुलिस थाना सांगानेर में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल और रूफ टॉप मेस का उद्घाटन किया। इस दौरान जयपुर पूर्व पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत सांगानेर थाने को ‘गोद’ लेकर थाने के कार्यों का बेहतर मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉन्फ्रेंस हॉल और रूफ टॉप मेस विकसित किए गए हैं। नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल से थाना हाजा के अनुसंधान अधिकारियों को एक ही स्थान पर बैठक कर अनुसंधान कार्य करने तथा उच्च अधिकारियों से डिजिटल संवाद करने में सुविधा मिलेगी। वहीं रूफ टॉप मेस से पुलिसकर्मियों को बेहतर भोजन व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा, थाना प्रभारी लिखमाराम सहित सांगानेर सर्किल के विभिन्न थानों के अधिकारी और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।