अंबाला:अशोक शर्मा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त शुक्रवार देर सांय जिला स्तरीय कार्यक्रम के दृष्टिगत शुक्रवार देर सांय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का दौरा कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को हमें हर्षोल्लास के साथ मनाना है। उन्होंने इस मौके पर जिलावासियों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाएं।
बॉक्स:- उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि यदि रात को ज्यादा बारीश हो जाती है तो इसके दृष्टिगत नई अनाज मंडी अम्बाला शहर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत सभी व्यवस्थाएं करनी सुनिश्चित करें। इसके तहत उन्होंने वहां का भी जायजा लेते हुए तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र शर्मा, तहसीलदार आदित्य रंगा, मार्किट कमेटी सचिव दलेल सिंह के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


